फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3625 मरीजों के इलाज पर खर्च हुए पौने तीन करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गरीबों के लिए चलाई जा रही आयुष्मान योजना से जिले के 1.73 लाख पात्र परिवार हैं। इन परिवारों से करीब पांच लाख सदस्य योजना से जुड़े हैं। वर्तमान में महज 75 हजार पात्रों के ही गोल्डन कार्ड बने हैं। पात्रों की सुस्ती तोड़ने के लिए ही स्वास्थ्य विभाग ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप लगा रहा है। लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है। बावजूद करीब एक लाख गोल्डन कार्ड नहीं बन सके हैं। आयुष्मान योजना के पैनल में जिला पुरूष अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, बीसलपुर सीएचसी के अलावा छह प्राइवेट नर्सिंग होम शामिल हैं। जिले के अब तक 3625 मरीजों के इलाज पर सरकार करीब पौने तीन करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। करीब एक करोड़ अस्पतालों को देना बाकी है। इनमें जिले में महज 1324 लोगों ने इलाज कराया है।
विज्ञापन

प्रधानों का भी लिया जा रहा सहयोग
सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि तीस सितंबर तक चलने वाले आयुष्मान कैंपों में ग्रामीण स्तर पर प्रधानों की मदद भी ली जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ प्रधान गांव-गांव जाकर योजना से जुड़े पात्रों को गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए आगे ला रहे हैं।
कामयाब रही है आयुष्मान योजना-डॉ. अश्वनी
आयुष्मान योजना काफी सफल योजना रही है। पात्र इसका लाभ ले रहे हैं। इस बारे में मरीजों की शिकायतें भी काफी कम रही है। इस योजना के बारे में जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ब्लॉक स्तर के अलावा गांवों व कॉलोनियों में कैंप लगाकर इसकी जानकारी देने और गोल्डन कार्ड बना रही है। इस योजना के सरकारी समेत नौ अस्पताल पैनल पर हैं।
विज्ञापन

180018004444 पर कॉल कर लें जानकारी
योजना के नोडल डॉ. अश्वनी गुप्ता ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना की जानकारी टोल फ्री नंबर 180018004444 या 14555 पर प्राप्त की जा सकती है। इन नंबरों पर 24 घंटे में किसी भी समय फोन कर पात्रता, गोल्डन कार्ड, योजना में आपका नाम है या नहीं सहित आयुष्मान भारत योजना संबंधी सभी जानकारियां हासिल की जा सकती हैं। इसके अलावा जनसेवा/सुविधा केंद्रों पर सरकार ने गोल्डन कार्ड बनाने का शुल्क तीस रुपये निर्धारित किया है। गोल्डन कार्ड जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, सीएचसी बीसलपुर के अलावा गांवों में कैंप लगाकर बनाए जा रहे हैं।
देश के किसी भी अस्पताल में कराएं उपचार
आयुष्मान योजना ने लोगों को स्वास्थ्य का तोहफा दिया है। इसमें गोल्डन कार्ड धारक को पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज दिया जाता है। पात्र लाभार्थी योजना से संबद्ध देश के किसी भी अस्पताल में निशुल्क उपचार को लाभ उठा सकता है। डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें