फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी प्रेरणा एप से नहीं हो सकी रिपोर्टिंग!

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। परिषदीय स्कूलों में दूसरे दिन भी प्रेरणा एप की रिपोर्टिंग उलझी रही। हालांकि बीएसए देवेंद्र स्वरूप ने तो निरीक्षण के दौरान प्रेरणा एप को चालू हालत में पाया, लेकिन अधिकतर शिक्षकों का कहना था कि एप दूसरे दिन भी ठप रहा। इधर बीएसए अब कार्रवाई को लेकर शासन के आदेश के इंतजार में है।
विज्ञापन

मोबाइल फोन से तीन बार सेल्फी लेकर हाजिरी देने को बनाया गया प्रेरणा एप दूसरे दिन भी दावों-प्रतिदावों में उलझा दिखाई दिया। शिक्षकों से जब इस बाबत जानकारी की गई तो उन्होंने इसके चलने से इंकार कर दिया। वहीं बीएसए देवेंद्र स्वरूप ने बताया कि बरखेड़ा क्षेत्र के परिषदीय स्कूल भीकमपुर में प्रेरणा एप चलता मिला। हालांकि अभी कितने शिक्षकों ने अपनी हाजिरी और बच्चों की रिपोर्ट एप के माध्यम से भेजी इसकी जानकारी विभाग नहीं दे सका। इधर कुछ शिक्षक इस एप का इस्तेमाल करने को तैयार तो है लेकिन उनका कहना था कि प्राथमिक शिक्षक संघ इसका विरोध कर रहा है सो हम भी उनके साथ है। जब यह विरोध खत्म हो जाएगा तो वे इसका प्रयोग करेंगे। फिलहाल दूसरे दिन भी प्रेरणा एप को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी रही।

पांच सितंबर को सर्वर ठप होने से प्रेरणा एप नहीं चल सका था। जो शिक्षक प्रेरणा का प्रयोग नहीं करेंगे उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी। यह शासन के निर्देश के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन

-देवेंद्र स्वरूप, बीएसए

निरीक्षण में किसी स्कूल में प्रेरणा एप पर नहीं मिली हाजिरी
बीसलपुर। भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ छह स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सभी स्कूलों के अभिलेख अधूरे मिले। किसी भी स्कूल में प्रेरणा एप पर काम होता नहीं मिला।
शुक्रवार को भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को भीकमपुर, बरखेड़ा, महुआ और रंपुरा नगरिया के छह बेसिक स्कूलों में गए। प्राथमिक विद्यालय बरखेड़ा और महुआ में अभिलेख अधूरे मिले। प्राथमिक विद्यालय भीकमपुर में शिक्षामित्र जगदीश अनुपस्थित मिला। किसी भी स्कूल में प्रेरणा एप से काम होता नहीं मिला। विधायक ने सभी विद्यालयों के दो-देा बच्चों से प्रार्थना सुनी, जिसे आधे बच्चे ही सुना पाए। सफाई व्यवस्था भी खराब मिली। विधायक ने विद्यालयों की व्यवस्थाएं बेहतर बनाने को प्रधानाध्यापकों से कहा। निरीक्षण के समय बीएसए देवेंद्र स्वरूप, खंड शिक्षाधिकारी उपेंद्र विश्वकर्मा, बरखेड़ा के खंड शिक्षाधिकारी श्रीराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें