फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ निकली विसर्जन यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गणेश चतुर्थी महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को नगर में विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। इसमें गणेश प्रतिमा और अन्य कई झांकियां शामिल रहीं। जुलूस में शामिल श्रद्धालु गुलाल उड़ाते और गणपति बप्पा मोरिया के नारे लगाते चल रहे थे। विसर्जन शोभायात्रा दौरान रास्ते में कई स्थानों पर मटकी टांगी गई थी, जिन्हें शोभायात्रा में शामिल युवकों ने एक-दूसरे के ऊपर चढ़कर फोड़ा। शारदा नदी के धनाराघाट पर प्रतिमा विसर्जन और भंडारा के साथ समारोह का समापन हो गया।
विज्ञापन

नगर में दो सितंबर से पांच दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ हुआ था। दो सितंबर को सराफा बाजार से शोभायात्रा निकाली गई। इसका समापन नगर के एक बरात घर में हुआ। इसके बाद प्रतिदिन सुबह, शाम को धार्मिक कार्यक्रम हुए। शुक्रवार को नगर में विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शारदा के धनाराघाट पहुंची। जहां प्रतिमा विसर्जन के बाद विशाल भंडारा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें