फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अटल स्मृति सम्मेलन में पूर्व प्रधानमंत्री के आदर्शों पर चलने का आह्वान

Tue, 30 Dec 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर ब्लाक सभागार में हुए अटल स्मृति सम्मेलन में मौजूद लोग- आयोजक
विज्ञापन
पूरनपुर। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर अटल स्मृति सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में उनके व्यक्तित्व पर चर्चा कर आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन


ब्लॉक सभागार में हुए सम्मेलन में पंडित दीन दयाल उपाध्याय, श्याम प्रसाद मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। सम्मेलन में कहा गया कि पूर्व प्रधानमंत्री में नेतृत्व में सेवा भाव रहा है। उनके निर्णयों में राजनीतिक कुशलता रही। सम्मेलन में पूर्व प्रधानमंंत्री के व्यक्तित्व पर चर्चा कर उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। सम्मेलन में इसके अलावा एसआईआर के दूसरे चरण में नए मतदाताओं को जोड़ने पर जोर दिया।
विधान परिषद सदस्य डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता, विधायक बाबूराम पासवान, अपूर्व सिंह, नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, मंत्री अनुराग अग्निहोत्री, ऋतुराज पासवान आदि ने विचार रखे। सम्मेलन में सहकारी गन्ना समिति चेयरमैन नितिन दीक्षित, राजेश कठेरिया, सुकुमार गाईन, हर्ष प्रधान, भगवती सिंह, हंसराम राठौर, संजीव त्रिवेदी, विजय सिंह आदि भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें