फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विवि की परीक्षा आज से, उपाधि और गन्ना कृषक महाविद्यालय में तैयारी पूरी

Tue, 09 Dec 2025 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा बुधवार से शुरू हो रही है। शहर के उपाधि महाविद्यालय के अलावा पूरनपुर के गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

उपाधि महाविद्यालय के प्राचार्य दुष्यंत कुमार के अनुसार बुधवार को पहले दिन स्नातक की तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं हैं, जबकि एमए में तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा होगी। तैयारियां पूरी कर संबंधित स्टाफ को जरूरी निर्देश दिए हैं।
पूरनपुर। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की बुधवार से शुरू हो रही परीक्षा के लिए गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय को नोडल केंद्र बनाया है। बुधवार को पहले दिन तृतीय और पंचम सेमेस्टर की कॉमर्स की परीक्षा होगी। इस महाविद्यालय में 1450 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय को नोडल परीक्षा केंद्र बनाया है। इस महाविद्यालय के अलावा स्वामी एजुकेशनल कांप्लेक्स, श्रीसाईं गर्ल्स डिग्री कॉलेज, लक्ष्य डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र को उनके यहां से ही परीक्षा प्रश्न पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय का परीक्षा केंद्र प्रभारी डॉ. विनोद सिंह, उप परीक्षा प्रभारी डॉ. रंजना सिंह, डॉ. अनिॅका दीक्षित, शाहिद खान को बनाया है। परीक्षा को लेकर कक्ष आवंटन, पर्यवेक्षण, सुरक्षा, पेपर वितरण, रिकार्ड, नियंत्रण प्रणाली पूरी तरह दुरुस्त कर ली है। बुधवार को शुरू हो रही विश्वविद्यालय की तृतीय और पंचम सेमेस्टर परीक्षा में महाविद्यालय में 1450 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें