फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खेलकूद प्रतियोगिताओं में बीसलपुर के खिलाड़ियों ने बनाया दबदबा

Sat, 01 Nov 2025 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। सरस्वती शिशु मंदिर में शिशु शिक्षा समिति, ब्रज प्रदेश की ओर से शनिवार को संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें बीसलपुर के खिलाड़ियों ने दबदबा बनाया।
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर में प्रतियोगिताओं का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संचालक तिलकराम गंगवार ने किया। कबड्डी और खो-खो में बीसलपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आचार्य वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में बीसलपुर के सुधीर कुमार शुक्ला और पूजा गंगवार ने पहला स्थान हासिल किया। पीलीभीत के आशीष कुमार ने दूसरा और मझोला की सुरेखा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
आचार्य वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पीलीभीत के विष्णु शर्मा अव्वल रहे। पूरनपुर के महिपाल सिंह ने दूसरा और बीसलपुर के रमेश चंद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बरमूडा अग्रवाल और वीरेंद्र कुमार मिश्र ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में नीरज कुमार, रामरतन शर्मा, हरिश्चंद्र शर्मा और रमेश चंद्र शामिल रहे। प्रतियोगिता में अव्वल रहे 57 खिलाड़ी तीन नवंबर को प्रांतीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए बीसलपुर से सिकंदराऊ और मथुरा जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें