पीलीभीत। विधानसभा निर्वाचन नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित कराने के लिए मंगलवार को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में हुए इस प्रशिक्षण में अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी, बूथ-स्तर पर चल रहे कार्यों को समझाया।
डीएम ने मतदाता सूची को अद्यतन करने, नए मतदाताओं का पंजीकरण करने और त्रुटियों को सुधारने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। एडीएम एफआर/ उपनिर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण में बीएलओ की ओर से किए जा रहे फॉर्म डिजिटाइजेशन, फॉर्म वितरण और घर-घर संपर्क अभियान की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने मतदाता सूची में शुद्धता, समयबद्धता, पारदर्शिता के आधार पर कार्य करने को कहा। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।