फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: उधार दवा न देने पर मेडिकल स्टोर में तोड़फोड़, मालिक से मारपीट

Tue, 18 Nov 2025 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में उधार दवा न देने पर मेडिकल स्टोर में घुसकर तीन युवकों की ओर से तोड़फोड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नौगवां पकड़िया निवासी कुलदीप सक्सेना ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका मेडिकल स्टोर रामलीला फाटक के पास है। 16 नवंबर की रात करीब नौ बजे सोनू यादव निवासी घनश्याम कॉलोनी अपने दो साथियों के साथ नशे की हालत में दुकान पर पहुंचा और उधार दवा मांगी। मना करने पर तीनों आरोपी दुकान के अंदर घुस आए। गालीगलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने दुकान में तोड़फोड़ की और शीशे तोड़ दिए। इससे वह गंभीर घायल हो गया। आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें