फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: परीक्षा के दबाव में सहारा बन रहा मनोदर्पण एप

Thu, 01 Jan 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के बीच बढ़ते मानसिक दबाव का सामना कर रहे विद्यार्थियों के लिए मनोदर्पण एप उम्मीद की किरण बनकर उभरा है। जिले में अब तक तीन हजार से अधिक छात्र इस प्लेटफॉर्म के जरिए परामर्श लेकर तनाव, भय और असमंजस से बाहर निकलने में सफल हुए हैं। परीक्षाओं से पहले शिक्षा विभाग ने भी जागरूकता अभियान को तेज कर दिया है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं का समय नजदीक आते ही छात्र-छात्राओं और कॉरिअर को लेकर चिंतित युवाओं में तनाव, घबराहट और आत्मविश्वास की कमी जैसी समस्याएं सामने आती हैं। इसी चुनौती से निपटने के लिए केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से शुरू किया गया मनोदर्पण एप और पोर्टल छात्रों के लिए प्रभावी माध्यम साबित हो रहा है। जिले में अब तक तीन हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से विशेषज्ञ काउंसलर्स से परामर्श लिया है। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में विशेष जागरूकता सत्र आयोजित कर छात्रों को बताया जा रहा है कि तनाव होना असामान्य नहीं है लेकिन उसे मन में दबाए रखना नुकसानदायक हो सकता है।
मनोदर्पण एप के जरिए छात्र गोपनीय रूप से अपनी समस्याएं साझा कर सकते हैं और विशेषज्ञों से सही मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। डीआईओएस राजीव कुमार का कहना है कि परीक्षाओं से पहले इस तरह की पहल छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें