फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिना अनुमति शारदा डैम में डालीं दो मोटरबोट, विभाग ने हटवाईं

Thu, 01 Jan 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा। पर्यटन सुविधाओं में विस्तार के उद्देश्य से इको विकास समिति की ओर से बिना अनुमति शारदा डैम में मोटर बोट डालने का मामला सामने आया। जानकारी पर सिंचाई विभाग की टीम ने मोटरबोट को डैम से हटवा दिया। अधिकारियों का कहना है कि बिना अनुमति संचालन डैम के नियमों के खिलाफ है।
विज्ञापन

कलीनगर तहसील क्षेत्र में तराई इलाके में 22 किलोमीटर लंबा शारदा डैम है। इसके एक ओर पीटीआर का जंगल और दूसरी ओर तलहटी के नीचे आबादी बसी है। डैम का नजारा सैलानियों को काफी पसंद आता है। साल भर जनपद और दूरदराज से लोगों का डैम क्षेत्र में आने का सिलसिला रहता है। इधर डैम की तलहटी में बसे गांव में संचालित इको डेवलपमेंट समिति की ओर से पर्यटन से संबंधित सुविधा में विस्तार करने पर जोर है। इसके लिए समिति की ओर से दो मोटर बोट की व्यवस्था की गई। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व दो मोटरबोट को मंगवाकर डैम के अंदर डाल दिया। हालांकि संचालन शुरू नहीं किया।
इधर इसकी जानकारी होने पर बुधवार को सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नियमों का हवाला देकर दोनों मोटरबोट को डैम से निकलवा दिया। अधिशासी अभियंता पीके गौतम का कहना है कि मोटर बोट का बिना अनुमति संचालन नियमों के खिलाफ है। इसको लेकर आवश्यक कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें