फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आज से आठ दिवसीय शीतकालीन हॉकी प्रशिक्षण शुरू

Sat, 03 Jan 2026 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में हॉकी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से हॉकी एसोसिएशन पीलीभीत की ओर से रविवार से स्थानीय गांधी स्टेडियम में आठ दिवसीय शीतकालीन हॉकी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आधुनिक प्रशिक्षण पद्धतियों से सुसज्जित इस विशेष शिविर में जिले के चयनित 32 होनहार खिलाड़ियों को खेल की बारीकियों का गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सचिव जयप्रकाश बघेल ने बताया कि शिविर के लिए खिलाड़ियों का चयन हाल ही में आयोजित जिला स्तरीय 17 वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया है। चयनित खिलाड़ियों को न केवल तकनीकी रूप से मजबूत किया जाएगा, बल्कि उनके शारीरिक और मानसिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। शिविर की खासियत यह है कि यहां पारंपरिक अभ्यास के साथ-साथ आधुनिक प्रशिक्षण प्रणाली अपनाई जा रही है। खिलाड़ियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से डिजिटल क्लास में हॉकी की तकनीकी बारीकियां समझाई जाएंगी। शिविर की दिनचर्या सुबह 8:30 बजे योग सत्र से शुरू होगी। इसके बाद मैदान पर फील्ड प्रैक्टिस और फिर थ्योरी सत्र आयोजित किए जाएंगे।
प्रशिक्षण के लिए अनुभवी और विशेषज्ञ कोचों की टीम तैनात की है। इसमें प्रयागराज के प्रसिद्ध कोच दिनेश भारती, शाहजहांपुर के मुशीर अहमद के साथ ही जिले की प्रगति सिंह और राजकुमार मुख्य प्रशिक्षक के रूप में खिलाड़ियों का मार्गदर्शन देंगे। इसके अलावा समय-समय पर पीलीभीत के राष्ट्रीय स्तर के पूर्व खिलाड़ी भी शिविर में पहुंचकर युवाओं से अपने अनुभव साझा करेंगे। यह शीतकालीन हॉकी शिविर 11 जनवरी तक चलेगा। समापन के अवसर पर प्रदर्शन के आधार पर 16 सदस्यीय मुख्य टीम का चयन किया जाएगा जो आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पीलीभीत का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें