फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने बेकार वस्तुओं को दिया नया आयाम

Fri, 18 Dec 2015 11:46 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्प्रिंगडेल कॉलेज में लगी क्राफ्ट एंड आर्ट प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा निष्प्रोज्य सामग्री से बनाई वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


कॉलेज में शुक्रवार को लगी प्रदर्शनी में कक्षा पांच से लेकर आठ तक के बच्चों ने भाग लिया। प्रदर्शनी के दौरान बच्चों ने निष्प्रोज्य सामग्री द्वारा बनाए गए बॉल हैंगिंग, फ्लावर पॉट, ग्लासिंग लैंप, सोफा सेट, ताजमहल, डेकोरेटिव लैंप, एफिल टॉवर, पेन होल्डर, फोटो फ्रेम, झालर, वेलकम चार्ट, मोबाइल स्टैंड, डोर हैंगिंग, सीडी बकेट आदि का प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शनी में कार्तिक, सक्षम, गुरप्रीत, मुस्कान, दिव्या, शहरान, प्रियंका, साहिल, मोहित, विशाल, अंकित, कशिश, फायजा, सतेंद्र, साक्षी, श्रेयस, खुशी, पलक, अदिति, सलोनी, प्रिया आदि ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णायक मंडल में शामिल दीक्षा गुप्ता व श्रुति गोस्वामी ने परिणाम की घोषणा की। इसमें कक्षा पांच में कार्तिक, शहरान, कक्षा छह में विशाल व सतेंद्र, सात में आकांक्षा व सोम ने क्रमश: पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रिया आनंद, प्रतिभा आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें