फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा प्रेरकों ने नेहरू पार्क में दिया धरना

Wed, 17 Feb 2016 11:43 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया वेतन भुगतान, नवीनीकरण प्रक्रिया बंद करने, साक्षरता कार्यक्रमों में प्रेरकों की सहभागिता सुनिश्चित करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षा प्रेरकों ने नेहरू पार्क में धरना दिया। इसके बाद मानव संसाधन विकास मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

नेहरू पार्क में हुए धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पुखराज सिंह मलिक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की उपेक्षा के चलते साक्षरता कर्मी परेशान हैं। उनका भविष्य अंधकार मय है। जबकि शिक्षा प्रेरक निरक्षरों को साक्षर बनाकर स्वरोजगार से जोड़ने में अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। प्रदेश महासचिव चौधरी ईशम सिंह ने कहा कि अपनी मांगें मनवाने को प्रेरकों को बड़े स्तर पर आंदोलन करने की जरूरत है। उन्होंने प्रेरकों से मानदेय भुगतान, नवीनीकरण आदि के नाम पर होने वाली धन उगाही बंद कराने की मांग की। धरना-प्रदर्शन के बाद शिक्षा प्रेरकों ने मानव संसाधन विकास मंत्री के नाम संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें शिक्षा प्रेरकों को मिल रहा मानदेय बढ़ाकर 20 हजार रुपये करने, मानदेय का भुगतान ऑनलाइन सीधे खाते में भेजने, साक्षरता कार्यक्रमों में प्रेरकों की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने, प्रतिवर्ष होने वाली नवीनीकरण प्रक्रिया तत्काल बंद करने और शहरी क्षेत्रों में भी साक्षरता कार्यक्रम चलाने की मांग शामिल है। संचालन जिला महासचिव अरविंद मिश्र ने किया। इस मौके पर पिंकी रानी, अतीक अहमद, नरेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, मुस्तकीम अहमद, मेघराम, बेनी, बेगराज सिंह, रघुवर सिंह, मोहम्मद दानिश, हेमवती प्रमोद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें