फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शफी स्कूल में हुआ साइंस एंड क्राफ्ट कार्निवाल

Wed, 17 Feb 2016 11:35 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
शफी पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल में साइंस एंड क्राफ्ट कार्निवाल का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य जीएस अवस्थी ने किया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जीएस अवस्थी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम सभी विद्यालयों में होने चाहिए। शफी एजूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष अनीस अहमद खां (फूलबाबू) ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभाएं उभारने का अवसर मिलता है। ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. एनबी खान ने कहा कि उनका ग्रुप संबंधित शिक्षण संस्थाओं में बेहतर शिक्षण व्यवस्था उपलब्ध कराए हुए है। पर्यावरण विद टीएच खान ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति भी सजग रहना है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने जल प्रदूषण, मानव पाचन प्रणाली, कृषि, नुकसान दायक दवाओं, स्मार्ट सिटी, क्लीन मास्टर, सी ब्रीज, बिजली प्रणाली, वृक्ष बचाओ, स्वचालित विद्युत परियोजना, चिड़ियाघर, झोपड़ी, वाउल बर्ड, गुलाब के पेड़, पौधरोपण, जामा मस्जिद, पुस्तकालय प्रबंधन, बैंक आदि से संबंधित माडल बनाकर पेश किए। अतिथियों ने माडलों का निरीक्षण किया और प्रशंसा की। माडल बनाने वालों में रिशभ, झलक, समन, आयूष, आकिब, उन्नति, शवाज, विवेक, दीप्ति, जाविया, अदीवा, तान्या,अंश और श्रे ष्ठ आदि विद्यार्थी शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य एलपी श्रीवास्तव ने किया। मीडिया प्रभारी एसपी मिश्रा ने आगंतुकों का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें