फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ई-वेइंग मशीन बनी सिरदर्द, वापस करने पहुंचे दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएसओ कार्यालय में कोटेदारों ने किया हंगामा, कहा-नई मशीन से नहीं करेंगे काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। शहर के उचित दर विक्रेताओं ने बुधवार को जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। हाल ही में दी गई ई-वेइंग मशीन को वापस करने की मांग की। इस माह पुरानी मशीन से ही वितरण करने के संबंध में ज्ञापन भी दिया।
शासन ने उचित दर विक्रेताओं को मार्च से ई-वेइंग मशीन से राशन वितरण करने के आदेश दिए हैं। दुकानदारों को मशीन भी उपलब्ध करा दी गई है। मशीन से कांटे को लिंक किया गया है। प्रशिक्षण के बाद भी कोटेदारों के सामने समस्या बनी हुई है। दुकानदारों का कहना है कि ई-वेइंग मशीन से राशन वितरण करना संभव नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन

एक कार्ड पर 15 से 20 मिनट लग रहे हैं। ऐसे में कार्डधारकों का आक्रोश भी झेलना पड़ता है। साथ ही अन्य कई समस्याएं भी सामने आ रही हैं। इन समस्याओं को लेकर बुधवार को शहर के कई दुकानदार जिला पूर्ति अधिकारी के कार्यालय पहुंच गए। मशीन वापस करने की जिद पर अड़ गए और हंगामा भी किया।
दुकानदारों का कहना था कि रमजान और होली पर हर किसी को राशन लेने की जल्दी रहती है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद ने जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन भी दिया। कहा कि इस माह राशन का वितरण पुरानी मशीनों से कराया जाए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष समीर सिंह, लक्ष्मण नारायण, राजकुमार सिंह, विजय कुमार अग्रवाल, मोहम्मद हनीफ अंसारी, जगदीश कुमार, शोभा पांडेय, कुसुम मिश्रा, तौसीफ अहमद, प्रियंका सहगल, आशा रानी आदि दुकानदार मौजूद रहे।
विज्ञापन

..........
मशीन चलाने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। सभी को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब फिर से रोस्टर बनाकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस माह नई मशीन से ही वितरण के आदेश हैं।- विकास कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें