फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कक्षा दो की छात्रा से दूसरे समुदाय के ई-रिक्शा चालक ने की शर्मनाक हरकत, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 14 Aug 2024 03:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में शर्मनाक मामला सामने आया है। स्कूल से लौटते समय कक्षा दो की छात्रा से ई-रिक्शा चालक ने अश्लील हरकत की। पीड़ित छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में स्कूल से घर जा रही कक्षा दो की छात्रा के साथ ई-रिक्शा चालक ने छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत की। उसने किसी को बताने पर मासूम को जान से मारने की धमकी भी दी। घर पहुंची छात्रा ने रोते हुए मां को पूरी घटना बताई। जिस पर परिजन आग बबूला हो गए। बुधवार को तहरीर मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी आठ वर्षीय पुत्री शहर के एक निजी स्कूल में कक्षा दो की छात्रा है। स्कूल की ओर से संचालित ई-रिक्शा से पुत्री रोजाना स्कूल आती जाती है। सोमवार को पुत्री स्कूल गई थी। छुट्टी के बाद करीब दो बजे वह ई-रिक्शा से घर लौट रही थी। 

Bareilly Serial Killer: 'वो तो चूहा भी न मार सकता... फिर हत्या कैसे?' मां-बाप बोले- कुलदीप पागल है, सनकी नहीं
विज्ञापन


पिता का आरोप है कि इस दौरान ई-रिक्शा चालक जोकि दूसरे समुदाय का है, उसने पुत्री को अपनी सीट के करीब में बैठाया। इसके बाद उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। मासूम को बिरयानी खिलाने का लालच दिया। उसकी हरकतों का छात्रा ने विरोध किया तो उसने किसी को कुछ बताने पर जान से मारने देने की धमकी दी। घर आने पर मासूम बुरी तरह रोने लगी।

विज्ञापन

मां से बोली, ई-रिक्शा चालक ने की गंदी हरकत 
परिजनों ने उससे वजह पूछी तो उसने अपनी मां को चालक के गलत कृत्य के बारे में बताया। कहा कि ई-रिक्शा चालक ने उसके साथ गंदी हरकत की। इससे परिजन आग बबूला हो गए। बुधवार को परिजन चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए सुनगढ़ी थाने पहुंचे और तहरीर दी। चालक की पहचान के लिए उसका आधार कार्ड की प्रति भी दी गई।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ई रिक्शा भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सीओ दीपक चर्तुवेदी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें