फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान साढ़े चार लाख की नकदी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। विधानसभा चुनाव को लेकर इन दिनों पुलिस संदिग्धों की चेकिंग में जुटी है। बृहस्पतिवार को एसएसटी (स्टैटिक सर्विलांश टीम) ने चेकिंग के दौरान खकरा पुल के पास एक कार से साढ़े चार लाख की नकदी और एक 49 हजार रुपये का चेक बरामद किया है। पुलिस मामले जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र में खकरा पुल के पास एसएसटी टीम और कोतवाली पुलिस बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान खकरा पुल पर एक कार को रोका। इसके बाद छानबीन में न्यूरिया थाना की ग्राम भीतर गांव निवासी चालक इंतियाज अहमद के पास से चार लाख पचास हजार रुपये नकद और एक 49 हजार रुपये का चेक मिला, जो बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक नावकूड चंदोई का था। दो फरवरी को अब्दुल खालिद द्वारा इंतियाज अहमद को दिया गया था। नकदी और चेक को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चालक से पूछताछ की जा रही है।
एसएसटी और पुलिस खकरा पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार से साढ़े चार लाख नगद और एक चेक बरामद किया गया है। चालक से पूछताछ की जा रही है। - सुनील दत्त, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें