फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूनीडैम मार्ग पर दिखा बाघ, दहशत

Wed, 04 Feb 2015 12:24 AM IST
मझोला/पीलीभ्ाीत
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूनीडैम मार्ग के सूरजपुर मोड़ पर मंगलवार सुबह छह बजे बाघ की चहलकदमी देखी गई। समाचार पत्र विक्रेता शेर मोहम्मद और लालता प्रसाद ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इस पर टीम ने बाघ की जानकारी ली और पगमार्क लिए।
विज्ञापन


मझोला निवासीदोनों वितरक सोमवार सुबह अखबार वितरण करने क्षेत्र में जा रहे थे। रास्ते में ड्यूनीडैम मार्ग पर सूरजपुर मोड़ के पास पहुंचने पर दोनों को सड़क पर चहलकदमी करते हुए बाघ दिखाई दिया। घबराए वितरकों ने इसकी सूचना फोन पर पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं फार्मर जोगिंदर सिंह को दी। सूचना पर वह जीप लेकर मौके पर पहुंचे। बाघ कुछ देर सड़क पर टहलने के बाद सड़क किनारे अमरूद के बाग में चला गया।

उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इस पर वन दरोगा सहित कुछ वनकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बाघ की लोकेशन मालूम कर पगमार्क भी देखे। बाघ के देखे जाने से क्षेत्र में दहशत। इसके चलते सुबह खेतों में मटर की तुड़ाई करने वाले मजदूर काम पर नहीं गए।
विज्ञापन


वन दरोगा हेमराज ने बताया कि उन्होंने वनरक्षक मुस्ताक के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी की। बाघ उन्हें नहीं मिला लेकिन उसके खेतों की ओर जाने के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें