फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कोहरे के कारण मकान में घुसा डंपर... दीवार टूटी; हाईवे से तालाब में पलटा ट्रक

Thu, 08 Jan 2026 04:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में बरेली-हरिद्वार हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह कोहरे के कारण दो हादसे हुए। पहले हादसे में डंपर हाईवे किनारे बने मकान में घुस गया। दूसरे हादसे में एक ट्रक तालाब में पलट गया। गनीमत रही कि दोनों हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई। 
विज्ञापन
घर में घुसा डंपर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में बरेली-हरिद्वार हाईवे पर बृहस्पतिवार को घने कोहरे और तेज रफ्तार की वजह से अलग-अलग स्थानों पर दो हादसे हुए। एक ट्रक सड़क किनारे तालाब में पलट गया और दूसरे हादसे में डंपर घर में जा घुसा। गनीमत रही कि इन हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई है। डंपर घुसने से घर को नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।

विज्ञापन


पहला हादसा थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम बारात बोझ में हुआ। यहां तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर टीकाराम पुत्र चुन्नीलाल के घर में जा घुसा। डंपर की टक्कर से घर की दीवार टूट गई। इससे भवन को काफी क्षति पहुंची। हादसे के समय घर के सदस्य अंदर मौजूद थे, लेकिन किसी को कोई चोट नहीं आई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

तालाब में पलटा ट्रक 
दूसरा हादसा जहानाबाद कस्बे के समीप हरिद्वार हाईवे पर हुआ। कोहरे की वजह से एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में पलट गया। इस हादसे में भी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर आवागमन प्रभावित रहा। दोनों हादसों की सूचना पर थाना जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि हादसों के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर घना कोहरा और तेज रफ्तार को हादसों की वजह माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें