फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पूर्णागिरि मेले की भीड़ के चलते प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर बनेगा अस्थायी शेड

Tue, 10 Mar 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पूर्णागिरि मेले में जा रहे श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर अस्थायी शेड बनवाया जाएगा। मंगलवार को बरेली से पहुंचे एडीआरएम व डीसीएम ने इस संबंध में अधीनस्थों को निर्देश दिए। साथ ही मेले को देखते हुए स्टेशन परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

माता पूर्णागिरि धाम का मेला शुरू हो गया है। दूरदराज क्षेत्रों के भक्त पीलीभीत होकर माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसको लेकर रेल प्रशासन की ओर से पहले से ही तैयारियां की जाती है। मेले को देखते हुए रेल प्रशासन ने दो मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी शुरू किया है।
मंगलवार को बरेली एडीआरएम मनोज कुमार व डीसीएम निमिता ने स्टेशन पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिया कि भीड़ में कई बार लोगों की ट्रेन छूट जाती है। ऐसे में उनके रुकने के लिए प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर पड़ी खाली जगह पर अस्थायी शेड का निर्माण कराया जाए। अन्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त की जाएं। अफसरों ने स्टेशन परिसर में साफ-सफाई को बेहतर बनाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें