फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: उधारी के रुपये मांगने पर दुकानदार को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 10 Mar 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। उधारी के रुपये मांगने पर आरोपियोंं ने गाली-गलौज कर दुकानदार के साथ मारपीट की। कोर्ट के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मधुवन कॉलोनी निवासी सचिन अग्रवाल ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शहर के मंडी समिति गेट के पास उसकी किराने की दुकान है। ग्राम अटकौना निवासी वेगराज अपने गांव में ही किराने की दुकान चलाता है। वेगराज और उसके साले संजय अक्सर उसकी दुकान से उधार सामान ले जाते थे। इसकी जानकारी दुकान के कर्मचारी राम बहादुर और संजय को भी है। दोनों 2.68 लाख रुपये का सामान उधार ले गए। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उधार लिए रुपये नहीं दिए। रुपये मांगने पर टाल-मटोल करते रहे। आरोप है कि 20 नवंबर 2025 को दोनोंं आरोपी उसे मंडी गेट के सामने मिले। इस पर उसने उधारी के रुपये मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें