फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आंधी-बारिश से पूरे शहरभर में उपभोक्ताओं को नहीं मिल सकी आपूर्ति

Tue, 15 Jul 2025 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पूरे शहर में कटौती और फाल्ट की समस्या से उपभोक्ता परेशान हुए। घंटों बिजली न मिलने से उपभोक्ताओं को दिक्कत हुई। शहर की बिजली व्यवस्था दुरूस्त न होने से उपभोक्ताओं में विभाग के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से शहर की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। रविवार की देर शाम आई आंधी से शहर के कई इलाकों में फाल्ट हुए। इससे उपभोक्ताओं को कई घंटे तक आपूर्ति नहीं मिल सकी।
रविवार की रात 11:30 बजे चावला चौराहे से होली चौराहा तक के करीब दो सौ उपभोक्ताओं को लाइट नहीं मिल सकी। इसके अलावा मोहल्ला गोपाल सिंह में रात नौ बजे से 12 बजे तक आपूर्ति प्रभावित रही। इसके अलावा निरंजनकुंज कुंज फीडर में फाल्ट होने से छह सौ उपभोक्ताओं की आपूर्ति करीब ढाई घंटे बाधित रही।
विज्ञापन

शहर में पूरी रात अलग-अलग इलाकों में फाल्ट और कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान हुए। वहीं रविवार रात 2:30 सुनगढ़ी थाने के पास टाउन नंबर एक, दो और तीन पर मरम्मत कार्य के चलते यहां एक हजार से उपभोक्ताओं को करीब दो घंटे आपूर्ति नहीं मिल सकी। सोमवार रात तीन बजे नई बस्ती से काला मंदिर जाने वाले मार्ग पर फेस की समस्या से यहां आपूर्ति बाधित रही।
सोमवार तड़के चार बजे अशरफ खां सराय खां में चार घंटे आपूर्ति बाधित रही। नई बस्ती का फेस सुबह करीब पांच बजे दोबारा से दिक्कत कर गया। मधुवन कॉलोनी के साढ़े तीन सौ उपभोक्ताओं को पूरी रात आपूर्ति ही नहीं मिल सकी। बल्लभ कॉलोनी में भी परेशानी हुई। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि हवाओं के चलते कई जगह फाल्ट हुए। जिन्हें सही करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें