फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मरम्मत कार्य के चलते बिजली कर्मचारियों ने बंद रखा रास्ता

Sat, 07 Jun 2025 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। बिजली निगम के कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार को मुख्य मार्ग पर छोटे चौराहे से मठिया चौराहे तक रास्ता बंद रखा। मार्ग अवरूद्ध रहने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


नगर में पिछले कई दिनों से बिजली लाइन की मरम्मत और तार बदलने का कार्य चल रहा है। इसी क्रम में बिजली निगम के कर्मचारियों ने शुक्रवार को छोटे चौराहे से मठिया चौराहे तक बिजली लाइन बदलने और मरम्मत करने का कार्य किया। इसको लेकर मठिया चौराहे जाने वाला रास्ता बंद रखा गया। लोगों को लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य को जाना पड़ा। इस बाबत विद्युत खंड अधिकारी प्रवीण कनौजिया ने बताया कि छोटे चौराहे से मठिया चौराहे तक बिजली का काम करने की सूचना पूर्व में ही उपभोक्ताओं को दे दी गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें