पीलीभीत। मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक तेज बारिश के कारण शहर के आधा दर्जन मोहल्लों की गलियों में पानी भर गया। ऐसे में निचले हिस्सों में बसे घरों में भी गंदा पानी घुसने से लोगों की परेशानी हुई तो कई सरकारी स्कूलों में भी पानी भर जाने के कारण विद्यार्थियों को दिक्कत आई।
मंगलवार शाम से हल्की-फुल्की बारिश का क्रम शुरू हो गया था। इससे मौसम ठंडा हो गया। बाद में रात करीब 12 बजे शुरू हुई बुधवार सुबह तक जारी रही। सुबह जब लोगों की आंख खुली तो अधिरतर सड़कों पर ढाई से तीन फुट पानी भर गया था। कुछ घरों में भी गंदा पानी घुस गया जिससे दिक्कत हुई।
तेज बारिश के कारण शहर के स्टेशन मार्ग, आर्य समाज गली, चूड़ी वाली गली, मोहल्ला साहूकारा, राजा बाग कॉलोनी, वल्लभनगर कॉलोनी, अशोक कॉलोनी, अग्रवाल सभा भवन की गली सहित कई मोहल्लों की गलियों में पानी भरा रहा। इसमें सबसे ज्यादा खराब स्थिति स्टेशन मार्ग की रही।
यहां पानी भरने से सुबह विद्यार्थियों को स्कूल जाने में खासी परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा जिले के कई सरकारी बेसिक स्कूलों में पानी भरने के कारण भी दिक्कत आई। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर शैलेंद्र सिंह ढाका ने बताया कि मंगलवार की रात से बुधवार सुबह तक करीब 35 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी तेज बारिश के आसार हैं।
पशु अस्पताल में भरा पानी, लौटे लोग
मंगलवार की रात से हुई तेज बारिश से सरकारी कार्यालयों और भवनों में भी भर गया। नालियों की सफाई न होने से स्थिति बिगड़ गई। ललौरीखेड़ा में बारिश का पानी पशु अस्पताल में भी भर गया। सुबह जब ग्रामीण पशुओं की दवा लेने आए तो पानी भरा होने से लौट गए। वहीं अस्पताल में तैनात स्टॉफ भी नहीं पहुंच सका।
फोटो 25
घर ढहने से बड़ा हादसा टला
बीसलपुर। गांव परसिया में बुधवार की शाम एक घर गिरने से वहां रह रहे लोग बाल-बाल बच गए। घटना में घर में रखा काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया। गांव परसिया की सुशीला राठौर ने बताया कि उनका घर काफी समय से जर्जर था। बुधवार की शाम अचानक ढह गया। मलबे में दबकर काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घर वालों ने मलबा हटाकर सामान निकाला। जब घर ढहा, उस समय घर के लोग आंगन में थे इस कारण बाल-बाल बच गए। प्रधान प्रेम शंकर राठौर ने बताया कि मामले की सूचना तहसील कार्यालय में दे दी गई है। संवाद
धान और गन्ने की फसल को फायदा
बीसलपुर। बारिश के कारण जहां गर्मी से राहत मिली है वहीं गन्ने और धान की फसल को भी लाभ पहुंचा है। किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। संवाद
महोंफ कॉलोनी के स्कूल में भरा पानी।स्रोत:शिक्षक
महोंफ कॉलोनी के स्कूल में भरा पानी।स्रोत:शिक्षक
महोंफ कॉलोनी के स्कूल में भरा पानी।स्रोत:शिक्षक
महोंफ कॉलोनी के स्कूल में भरा पानी।स्रोत:शिक्षक
महोंफ कॉलोनी के स्कूल में भरा पानी।स्रोत:शिक्षक