फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बारिश न होने से बढ़ा तापमान, उमस से हर कोई परेशान

Sun, 23 Jul 2023 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
रविवार को दिनभर की तपिश के बाद शाम को मौसम सुहाना होने से लोगो ने कुछ गर्मी से राहत महसूस की । 
विज्ञापन
पीलीभीत। बादल तो घिर रहे हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। इससे तापमान में बढ़ोत्तरी हो गई है। तापमान बढ़ने से उमस इतनी हो गई कि हर कोई गर्मी से बेहाल है। घरों और कार्यालय के पंखा भी उनको गर्मी से राहत नहीं दे पा रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार 25 जुलाई से बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

बीते तीन दिनों से तापमान में बढ़ोत्तरी होने के साथ ही उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। आसमान में बादल होने के बाद भी बारिश नहीं हो पा रही है। बारिश न होने से जनजीवन गर्मी से बेहाल है। गर्मी और उमस का हाल यह है कि घर अथवा कार्यालय में लगे पंखा भी गर्म हवा फेंक रहे है। इससे न तो दिन में चैन मिल पा रहा और न रात में सुकून की नींद आ रही है।
रविवार को भी आसमान में बादल बने रहे लेकिन बारिश नही हो सकी। इससे पूरे दिन तेज धूप और उमस से लेाग परेशान रहे। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया अभी एक दिन ऐसा ही रहेगा। 25 जुलाई से बारिश की संभावना है। इस बीच रात के समय हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें