फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रंजिश में टिन शेड में लगाई आग, घरेलू सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। रंजिश में गांव के ही चार लोगों ने पीड़ित के घर के समीप बने टिन शेड में आग लगा दी। इससे भूसा और अन्य घरेलू सामान जल गया। लपटे देख एकत्र हुए लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मंगलवार को चार नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम परेवा वैश्य निवासी मोहम्मद कयास खा ने जहानाबाद थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 22 फरवरी को गांव के ही गुड्डू, अफजाल खां, नन्हें खा, राशिद ने रंजिश को लेकर पहले उसके साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि बाद में आरोपियों ने उसके घर के निकट बने टिन शेड में आग लगा दी। इसमें रखा उसका भूसा और अन्य घरेलू सामान जल गया। जब तक लोगों ने आग पर काबू किया, तब तक सारा सामान जल चुका था। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें