मझोला। व्हाट्सएप पर मिले एक फर्जी लिंक को खोलते ही सरिया-सीमेंट व्यापारी के खाते से 26,700 रुपये निकाल लिए गए। घटना के बाद व्यापारी ने तत्काल पुलिस और साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई है।
गांव गुलड़िया निवासी सरिया-सीमेंट व्यापारी शाहिद के मोबाइल पर किसी परिचित के नंबर से एक लिंक प्राप्त हुआ। लिंक पर आरटीओ चालान लिखा हुआ था। व्यापारी का कहना है कि इसे अपनी गाड़ी का चालान समझकर लिंक खोल लिया। जैसे ही उन्होंने चालान की जानकारी लेने का प्रयास किया, उनका मोबाइल हैंग हो गया। कुछ ही क्षण बाद उनके बैंक खाते से 26,700 रुपये निकाले जाने का मेसेज प्राप्त हुआ।
उन्होंने तुरंत ही न्यूरिया थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस की ओर से मामले की जानकारी साइबर क्राइम पीलीभीत को देने की बात कही गई। व्यापारी ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर घटना की जानकारी दर्ज कराई। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि एपीके फाइल के लिंक पर बिल्कुल भी न खोलें, चालान और शादी के कार्ड की आड़ में साइबर ठग ऐसी फाइलों का प्रयोग करते हैं। संवाद