फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घरेलू कलह में विवाहिता ने खुद पर डाला पेट्रोल, पति भाग गया

Thu, 30 Jan 2025 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। घरेलू कलह में विवाहिता ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगाने की कोशिश की। परिजन और आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने पति को पकड़ लिया, लेकिन वह चकमा देकर भाग निकला। पुलिस तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर गोटिया गांव में मंगलवार देर रात का है। गांव के एक घर में पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ा तो पत्नी ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। इससे हड़कंप मच गया। शोर-शराबा होने पर परिजनों के अलावा आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और विवाहिता को रोका। किसी ने सूचना डायल 112 को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और समझाकर विवाद शांत कराया।
पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए और पति को जेल भेजने की बात पर अड़ गई। इस पर डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने पति को गाड़ी में बैठा लिया, लेकिन पति मौका देख गाड़ी से कूदकर भाग गया। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर डायल 112 को मौके पर पहुंची थी। मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें