फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गाली-गलौज के विवाद में दूसरे समुदाय ने की मारपीट, हंगामा

Fri, 13 Mar 2026 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जहानाबाद थाना क्षेत्र के जतीपुर गांव में गाली-गलौज के विवाद के बाद दूसरे समुदाय के युवकों ने मारपीट की। समझौते के कुछ देर बाद घायल की हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में घायल को भर्ती न करने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर सीओ सदर नताशा गोयल ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और निष्पक्ष कराई का आश्वासन दिया गया। गांव में फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन


जहानाबाद थाना क्षेत्र के जतीपुर गांव निवासी सोमपाल ने बताया कि उसका रिश्ते का भाई 40 वर्षीय महेंद्र पाल पुत्र बेचेलाल गांव में रहता है। उसके घर के आसपास दूसरे समुदाय के लोग रहते हैं। शुक्रवार शाम महेंद्र पाल अपने बच्चों के साथ गाली-गलौज कर रहा था। इस पर पड़ोस में रहने दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध जताया, इससे दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।
विवाद बढ़ने पर मामला मारपीट में बदल गया। आरोप है कि दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने एकत्र होकर महेंद्र पाल के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई। महेंद्र पाल की ओर से ललौरीखेड़ा चौकी पर शिकायत भी की गई।
विज्ञापन

कुछ देर बाद ग्राम प्रधान की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। हालांकि गांव लौटने के बाद महेंद्र पाल की हालत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद परिजन और ग्रामीण उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल को तत्काल भर्ती करने से मना कर दिया और पहले पुलिस कार्रवाई की बात कही।
करीब आधे घंटे तक परिजन भर्ती करने की गुहार लगाते रहे, लेकिन इलाज शुरू नहीं किया गया। इससे आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर बजरंग दल से जुड़े कुछ पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। बाद में घायल को शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
मामले की सूचना मिलते ही सीओ सदर नताशा गोयल, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी नरेश त्यागी और कोतवाल सत्येंद्र कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल लाकर उसका उपचार शुरू कराया गया। वहीं सुरक्षा के लिए लिहाज से गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें