फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को गाइड करेंगे दुधवा के गाइड

Fri, 04 Nov 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को गाइड करेंगे दुधवा के गाइड - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
न संरक्षक वीके सिंह ने बैठक कर टाइगर रिजर्व के आगामी सीजन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा पर्यटकों को सुविधा देने के लिए दुधवा नेशनल पार्क के गाइड एवं जिप्सियां भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को टाइगर रिजर्व मुख्यालय पहुंचे वन संरक्षक ने वनाधिकारियों, पलिया के होटल व्यवसायियों एवं दुधवा नेशनल पार्क और पीलीभीत टाइगर रिजर्व के गाइड व जिप्सी संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि टाइगर रिजर्व आने वाले पर्यटकों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने गाइड, जिप्सी चालक एवं स्टाफ के लिए गाइड लाइन तैयार की जा रही है। सभी का ड्रेस कोड रहेगा साथ ही फोटोग्राफी, धूम्रपान आदि पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को इसका उद्घाटन किया जाएगा। पर्यटकों के लिए पहला दिन फ्री रहेगा। इसके बाद वाहन, जंगल में प्रवेश आदि के लिए निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। वन संरक्षक ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था भी शीघ्र प्रारंभ की जा रही है। साथ ही जिला मुख्यालय पर ही त्वरित एवं अग्रिम बुकिंग की व्यवस्था रहेगी। पर्यटकों के लिए जिला मुख्यालय एवं मुस्तफाबाद में जिप्सी व गाइड उपलब्ध रहेंगे। पर्यटक एक निर्धारित अवधि तक ही जंगल की सैर कर सकेंगे।
13 नवंबर को दिया जाएगा प्रशिक्षण
टाइगर रिजर्व में नियुक्त किए गए गाइड को वन, वन्यजीव विशेष कर जंगल में पाई जानी चिड़ियों की जानकारी एवं पहचान कराने के लिए 13 व 14 नवंबर को दो दिवसीय प्रशिक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें