फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर किया बवाल: अंडा करी बनाने से रेलवे कर्मियों ने किया इनकार तो जीआरपी ने दौड़ाकर पीटा

Wed, 29 May 2024 03:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के सिपाहियों ने मंगलवार रात जमकर बवाल किया। नशे में धुत सिपाहियों ने अंडा करी न बनाने पर रेलवे कर्मचारियों की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है।  
विज्ञापन
सिपाहियों ने कर्मचारियों को डंडे से पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी के सिपाहियों ने शराब के नशे में धुत होकर जमकर बवाल किया। सिपाहियों ने अंडा करी न बनाने पर रेलवे के कर्मचारियों को पीट दिया। घटना के संबंध में रेलवे के एसएसई ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। 

विज्ञापन


वारदात की जानकारी एसपी और सीओ सिटी को दी गई, लेकिन देर रात तक कोई मदद नहीं मिली। बाद में सीओ के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। पीड़ितों का कहना है कि आरोपी सिपाहियों का एल्कोहल टेस्ट नहीं कराया गया है।

घटना मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे प्लेटफार्म नंबर एक की है। पीलीभीत से शाहजहांपुर तक ट्रैक मेंटेनेंस का कार्य करने के लिए तीन दिन पूर्व आए कर्मचारी कैंपिंग कोच में रात का भोजन बना रहे थे। इसी दौरान कोच में जीआरपी के दो सिपाही आए। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नशे में धुते थे दोनों सिपाही 
दोनों सिपाही शराब के नशे में धुत थे। सिपाहियों ने रेल कर्मियों से अंडा करी बनाने को कहा। कर्मचारियों ने कहा कि यहां सिर्फ हम अपने लिए भोजन बनाते हैं। इसके बाद सिपाही वहां से गाली गलौज और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए चले गए। 

थोड़ी देर बाद सिपाही जीआरपी की टीम के साथ डंडों से लैस होकर आए और सभी डंडे बरसाने लगे। जैसे तैसे कर्मचारियों ने खुद को कोच में बंद कर बचाया। मामले की जानकारी एसपी पीलीभीत को दी गई। करीब आधे घंटे में सीओ मौके पर पहुंचे तब मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें