फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ग्रामीण क्षेत्रों में ड्रोन की दहशत, डंडे लेकर सड़कों पर उतरे लोग

विज्ञापन
नदहा गांव में ड्रोन चोर का शोर मचने के बाद लाठी डंडे लेकर पहरेदारी करते लोग। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
पीलीभीत। ग्रामीण इलाकों में शनिवार रात ड्रोन की दहशत रही। कई गांवों में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर उतर आए। कुछ स्थानों पर राहगीरों से मारपीट तक की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी भी संदिग्ध गतिविधि से इनकार किया। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
विज्ञापन

शनिवार रात ड्रोन की दहशत के चलते ग्राम दहगला, गौहनिया, बरहा, गजरौला आदि गांवों में ग्रामीण लाठी-डंडों से लैस होकर सड़कों पर निकल आए। लोगों ने खेतों और पगडंडियों की छानबीन की। गांव से गुजर रहे हर व्यक्ति से पूछताछ की। हालांकि कोई संदिग्ध मिला नहीं
दहगला गांव में शनिवार रात अफवाह फैली कि ड्रोन के जरिए चोर गांव में घुस आए हैं। इससे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने लाठियां उठाईं और खेतों की ओर जाकर कांबिंग की। सूचना पर थाना सुनगढ़ी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के साथ रातभर गश्त की, लेकिन कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली।
विज्ञापन

ग्राम गौहनिया में भी ग्रामीण पूरी रात पहरा देते रहे। यहां एक युवक को संदिग्ध मानकर पीट दिया गया, वहीं रेलवे क्रॉसिंग के पास एक मानसिक अस्वस्थ महिला को चोर समझकर पकड़ लिया गया। हकीकत सामने आने पर बाद में उसे छोड़ दिया गया।
सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया या मौखिक बातों के आधार पर भ्रमित न हों। किसी भी स्थिति में कानून हाथ में न लें। पुलिस ने सभी को सतर्क रहने, लेकिन अफवाहों से बचने की सलाह दी है।




ड्रोन की अफवाहों से बचें। कानून हाथ में न लें। जिले में हाल ही में फैल रही ड्रोन चोर की अफवाहों को लेकर लोग संयम बरतें। किसी प्रकार की सूचना मिलने पर थाना पुलिस और डायल 112 को अवगत कराएं। किसी के बहकावे में आकर गलत कदम न उठाएं। - अभिषेक यादव, एसपी पीलीभीत



मनकापुर में मचा चोरों का शोर, रोहनिया में ड्रोन की दहशत
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव मनकापुर में शनिवार की रात चोरों का शोर मचता रहा। गांव रोहनिया में ड्रोन की दहशत फैली रही।गांव रोहनिया निवासी किसान सहकारी चीनी मिल के श्रमिक नेता श्याम बहादुर शर्मा ने बताया कि रात लगभग 11 बजे गांव के ऊपर ड्रोन जैसे छह उपकरण उड़ते हुए देखे गए। कुछ ही देर में गांव के सभी लोग अपनी छतों पर पहुंच गए।
इसी दौरान गांव की गलियों में तीन संदिग्ध लोग भी दिखाई दिए। ग्रामीणों के शोर मचाने पर वे लोग गन्ने के खेत में चले गए। श्रमिक नेता ने रात में ही पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। गांव में सुबह चार बजे तक हंगामा चलता रहा। रविवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी ली। संवाद


पुलिस ने ग्रामीणों को किया जागरूक, अफवाह फैलाई तो होगी कार्रवाई
पीलीभीत। ड्रोन से संबंधित अफवाहों को रोकने के लिए एसपी के निर्देश पर आमजन को जागरूक करने पर जोर दिया गया। रविवार शाम सुनगढ़ी, कोतवाली पुलिस के अलावा सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने भी क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर ग्रामीणों को ड्रोन संबंधी अफवाहों से बचने को लेकर जागरूक किया। कहां कि पुलिस हर गतिविधियों पर नजर बनाए हैं। किसी प्रकार की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय थाने या डायल 112 को अवगत कराएं। अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

नदहा गांव में ड्रोन चोर का शोर मचने के बाद लाठी डंडे लेकर पहरेदारी करते लोग। स्रोत सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें