फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पेट्रोल पंप पर मशीन से टकराया ड्रोन, कर्मचारियों में मचा हड़कंप, पुलिस को बुलाया

Thu, 19 Jun 2025 01:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के नौगवां ओवरब्रिज के निकट स्थित पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आसमान से आया एक ड्रोन मशीन से टकरा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्रोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
ड्रोन की जांच करती पुलिस टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के नौगवां ओवरब्रिज के निकट स्थित पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार सुबह अचानक आया ड्रोन कैमरा पंप की मशीन से टकरा गया। इससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारी ड्रोन को देख चकित रह गए। सूचना मिलने के बाद सुनगढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ड्रोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। ड्रोन किसने उड़ाया था, इसका पता नहीं चला है। 

विज्ञापन


कर्मचारी दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि घटना के दौरान वह वाहनों में पेट्रोल भर रहे थे। इस दौरान अचानक आसमान की ओर से आया एक ड्रोन मशीन से टकरा गया। इससे पंप पर हड़कंप मच गया। कर्मचारी पहले तो घबरा गए। बाद में ड्रोन को कब्जे में लेने के बाद सूचना पुलिस को दी गई। 

सुनगढ़ी पुलिस के अलावा ड्रोन एक्सपर्ट ने पहुंचकर ड्रोन कैमरे की जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आसपास ड्रोन चलाने वालों की भी तलाश कर रही है। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें