फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शहर में बूंदाबांदी, मझोला में जमकर बरसे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। तराई के इस जिले में पूरे दिन बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे। इस दौरान सुबह के समय शहर में कुछ देर बूंदाबांदी हुई, लेकिन अपराह्न मझोला में झमाझम बारिश हो गई। इससे गन्ना व धान की फसलों को लाभ मिला है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह होते ही आसमान पर बादल उमड़ने लगे। सुबह करीब नौ बजे बूंदाबांदी होने लगी। कुछ देर बाद बूंदाबांदी थम गई, लेकिन आसमान पर बादल बार बार उमड़ते रहे। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि शुक्रवार को जिले में न्यूनतम तापमान 25.7 एवं अधिकतम 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। डॉ. ढाका के अनुसार शनिवार को भी आसमान पर बादल उमड़ेंगे। साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है।

उमस से लोग परेशान
मझोला। क्षेत्र में पिछले चार दिनों से बारिश नहीं होने के कारण गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। शुक्रवार को अपराह्न करीब तीन बजे मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में काले बादल छा गए और ठंडी हवा चलने लगीं। इसके कुछ देर बाद बारिश होने लगी। बारिश लगभग आधे घंटे तक रुक-रुककर होती रही। इससे धान और गन्ने की फसल को लाभ पहुंचा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें