फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हाईवे पर गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, बरेली के चालक की मौत

Sat, 28 Dec 2024 05:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में पीलीभीत-शाहजहांपुर हाईवे के पकड़िया मंगली मोड़ पर शनिवार शनिवार की सुबह करीब 11 बजे ट्रैक्टर की चपेट में आकर बरेली जिला निवासी कार चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


कोतवाली के अपराध निरीक्षक विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि बरेली के थाना बहेड़ी क्षेत्र के गांव डंडिया नगला निवासी भूपेंद्र सिंह (50) पुत्र बलवंत सिंह सुबह करीब 11 बजे कार से पीलीभीत होकर शाहजहांपुर जा रहे थे। रास्ते में पीलीभीत-शाहजहांपुर हाईवे के पकड़िया मंगली मोड़ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार गन्ना भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर भूपेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 

UP: 'मुझे और मेरे परिवार को मुंह दिखाने लायक न छोड़ा...', 330 शब्द का नोट, 4 बार लिखी ये बात; युवती ने दी जान

हादसा होते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के घरवाले पोस्टमार्टम हाउस पीलीभीत पहुंच गए। अपराध निरीक्षक ने बताया कि ट्रैक्टर के नंबर के आधार पर उसके स्वामी का पता लगाया जाएगा। आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें