फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तीसरे दिन भी ठप रही पूरनपुर के पांच वार्डों की पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। दो दिन से ठप लाइनपार क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति तीसरे दिन भी सुचारू नहीं हो सकी। ठप पेयजल आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं में रोष है।
विज्ञापन

नगर पालिका के 25 वार्ड में पांच वार्ड रेलवे पटरी के उत्तर की ओर है। इन पांच वार्डों और पूरनपुर देहात के कुछ क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति लाइनपार स्थित जिला पंचायत के डाक बंगला परिसर में स्थित वाटर बाक्स से की जाती है।
विज्ञापन

वाटर बाक्स में पैनल खराब होने से नगर पालिका के पांच वार्डों और देहात के कुछ क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति शनिवार सुबह ठप हो गई थी। इससे शनिवार से पेयजल आपूर्ति ठप है। तीन दिनों से ठप पेयजल आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं में रोष है। ईओ लालचंद भारती ने बताया कि खराबी दूर कर शीघ्र ही पेयजल आपूर्ति सुचारू कराने के निर्देश कर्मचारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें