फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तीसरे दिन भी ठप रही पूरनपुर के पांच वार्डों की पेयजल आपूर्ति, रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। अंडरग्राउंड पाइप फटने से नगर के पांच वार्डों की पेयजल आपूर्ति तीसरे दिन भी ठप रही। पानी की आपूर्ति शुरू न होने से उपभोक्ताओं को असुविधा हुई। उनमें रोष देखा गया।
विज्ञापन

नगर में रेलवे पटरी के दक्षिण में नगर पालिका के 20 और पटरी के उत्तर में पांच वार्ड हैं। लाइनपार के पांच वार्डों और पूरनपुर देहात के कुछ हिस्सों में लाइनपार स्थित जिला पंचायत के डाक बंगला परिसर में स्थित वाटर टैंक से पानी की आपूर्ति की जाती है।
नगर में अमृत मिशन 2.0 के तहत पेयजल आपूर्ति और बेहतर करने के लिए पाइप डाले जा रहे हैं। लाइन पार के वार्ड 10 में पेयजल आपूर्ति के पाइप डालते समय बृहस्पतिवार को अंडरग्राउंड पुरानी पाइप लाइन फट गई। इससे नगर के पांच वार्डोँ और पूरनपुर देहात के कुछ क्षेत्रों की पेयजल आपूर्ति बृहस्पतिवार को ठप हो गई।
विज्ञापन

शनिवार को शाम तक भी आपूर्ति को सुचारू नहीं किया जा सका। नगर पालिका के ईओ लालचंद भारती ने बताया कि हाईकोर्ट आए हैं। मामले की जानकारी कर शीघ्र ही पेयजल आपूर्ति सुचारू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें