फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रदेश में पीलीभीत का डीपीआरओ कार्यालय.... सबसे स्मार्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। डॉ. राममनोहर लोहिया पंचायत सशक्तीकरण योजना से प्रदेश में चयनित तीन स्मार्ट जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालयों में जिले के डीपीआरओ कार्यालय को पहला स्थान मिला है। पुरस्कार के तौर पर अब तीन लाख रुपये मिलेंगे। इस धनराशि से डीपीआरओ कार्यालय और संवारा-सजाया जाएगा। इस योजना में ललितपुर व बरेली डीपीआरओ कार्यालय को भी स्थान मिला है।
विज्ञापन

योजना के तहत प्रदेश में तीन जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालयों का स्मार्ट कार्यालय के तौर पर चयन किया जाना था, जबकि प्रत्येक मंडल से एक ग्राम पंचायत का योजना में चयन होना था। इसके लिए वर्ष 2023 में ऑनलाइन प्रस्ताव मांगे गए। प्रस्ताव के बाद 50 अंक की ऑनलाइन परीक्षा कराई गई। इसमें कार्यालय से संबंधित सवाल पूछे गए। पूरे जवाब दाखिल करने के बाद फोटो सहित रिपोर्ट भेजी गई।
शासन स्तर पर जब निर्णय हुआ तो पीलीभीत के जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय को सबसे सुंदर कार्यालय का दर्जा देते हुए प्रथम स्थान दिया गया। इसके अलावा ललितपुर और बरेली को क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान मिला। स्मार्ट कार्यालय के रूप में चयन होेने पर डीपीआरओ ने स्टॉफ को बधाई दी है।
विज्ञापन

...........
इस तरह खर्च होगी पुरस्कार की धनराशि
पुरस्कार के तौर पर मिले तीन लाख रुपये को कार्यालय में तकनीकी सेवाओं जैसे इंटरनेट, वीसी के लिए स्मार्ट टीवी, कंप्यूटर, बायोमीट्रिक उपस्थिति, सीसीटीवी, रूफटॉप सोलर पैनल, फोटोकॉपिर आदि व्यवस्थाओं पर खर्च किया जाएगा। इसके साथ ही अनुश्रवण के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन, विकास तथा डॉक्यूमेंटेंशन, कार्यालय में अवस्थापना सुविधाओं की मरम्मत पर राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

..........
शासन की ओर से स्मार्ट कार्यालय का दर्जा दिया गया है। यह खुशी की बात है। पूरे स्टॉफ के सहयोग से ऐसा संभव हुआ है।
- सतीश कुमार, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें