फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 12 दिन में गेहूं की खरीद शून्य... पंजीकरण हो गया 55 सौ का

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एक मार्च से अब तक एक भी दाना गेहूं नहीं खरीदा जा सका है। कारण है कि अभी खेतों में गेहूं तैयार ही नहीं हो सका है। इधर सरकारी केंद्रों पर उपज की बिक्री करने के लिए 5500 किसानों का पंजीकरण हो चुका है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर इस बार एक माह पहले ही गेहूं की खरीद शुरू की गई। जिले के 145 खरीद केंद्रों पर पहली मार्च से खरीद के इंतजाम किए गए। इसके लिए फरवरी से ही किसानों का पंजीकरण भी शुरू करा दिया गया।
मंडी में काउंटर लगाकर किसानों का पंजीकरण किया गया। किसानों के पंजीकरण की बात की जाए तो यह आंकड़ा अब तक 55 सौ हो गया है। वहीं 12 दिनों में अभी किसी भी केंद्र पर एक दाना गेहूं की खरीद नहीं हो सकी है। केंद्र प्रभारी सुबह से शाम तक किसानों के आने का इंतजार करते रहते हैं। बताया जा रहा है कि अभी खेतों में गेहूं की फसल तैयार होने में वक्त लगेगा। होली के करीब थोड़ा गेहूं बाजार में आ सकता है।
विज्ञापन

......
इस माह तैयार नहीं हो सकेगा गेहूं
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका का कहना है कि इस माह गेहूं नहीं पक सकेगा। अप्रैल के पहले सप्ताह में ही कटाई आरंभ हो सकती है। अभी खेतों में गेहूं कच्चा है। पछुआ हवा शुरू हो गई है। यह गेहूं को पकाने में मदद कर रही है।
...........
खेतों में अभी गेहूं तैयार नहीं हो सका है। इस कारण खरीद शुरू नहीं हो सकी। सरकारी खरीद के लिए 55 सौ किसानों का पंजीकरण हो चुका है। संभावना है कि होली के बाद आवक होने लगेगी।
विज्ञापन

- वीके शुक्ला, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें