फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डीपीआरओ ने 13 सचिवों को जारी किए कारण बताओ नोटिस

Thu, 08 May 2025 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सीएससी संचालन पर लापरवाही बरतने पर जिले के सात ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में तैनात 13 सचिवों को डीपीआरओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तीन दिनों के भीतर जवाब न देने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिले के सातों ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में सीएससी कॉमन सर्विस सेंटर का निर्माण कराया गया है। इससे ग्राम पंचायत में पंचायत सहायकों के द्वारा जनसेवा केंद्र के माध्यम से सेवाएं प्रदान हो सकें। जांच में सामने आया कि जन सेवा केंद्र के माध्यम से दी जाने वाली सेवाएं शून्य है। इसके चलते डीपीआरओ रोहित भारती ने ब्लॉक अमरिया के रामप्रकाश, बरखेड़ा ब्लॉक के राजा तोमर व प्रदीप, बीसलपुर ब्लॉक के प्रवीन मौर्या, रेनू देवी,विजय तिवारी व संतोष कुमार, ललौरीखेड़ा के महेश कुमार व तृप्ति मणि पांडेय, मरौरी के विजय पाल सिंह और पूरनपुर के मंजुल मिश्रा, प्रेमशंकर व विजय कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि सचिवों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। समयावधि में जवाब न देने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें