फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिला आयोग के निर्देश पर दर्ज हुई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

Thu, 28 Sep 2023 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को एक विवाहिता के दहेज के लिए उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली। रिपोर्ट सीतापुर के थाना महोली के गांव सड़िया मऊ निवासी प्रीति मधु की ओर से दर्ज की गई हैै।
विज्ञापन

प्रीति मधु की शादी 17 मई, 2019 को बीसलपुर के मोहल्ला बख्तावरलाल निवासी आनंद विवेक के साथ हुई थी। विवाह में कार न मिलने से क्षुब्ध होकर ससुराल वाले प्रीति मधु का दहेज के लिए उत्पीड़न करने लगे। 21 फरवरी 2021 को गर्भवती मधु को पीटकर घर से निकाल दिया गया। उनका जेवर भी छीन लिया गया। इसके बाद विवेक ने बिना तलाक लिए जुलाई में दूसरी शादी कर ली।
मामले की नामजद तहरीर उसी समय पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर मधु ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को पत्र भेजकर शिकायत की। इसमें विवेक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कराने और 45 हजार रुपये प्रति माह हर्जा-खर्चा दिलाने की मांग की गई। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के निर्देश पर आनंद विवेक के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन


संक्षेप खबरें


वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने बंद कराया डांस
बीसलपुर। थाना बरखेड़ा के गांव अमखेड़ा मेंं जन्माष्टमी मेले में चल रही डांस पार्टी पुलिस ने हटवा दी है। डांस पार्टी में नृत्यांगनाओं के अश्लील नृत्य का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई की। गांव में 23 सितंबर से पांच दिवसीय वार्षिक जन्माष्टमी मेला चल रहा है। इस बाबत पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश शुक्ला ने बताया कि मामला जानकारी में आते ही मेले से डांस पार्टी हटवा दी गई है। संवाद


हादसों में दो लोग घायल
बीसलपुर। लखीमपुर के गांव सैदरी निवासी सचिन शुक्ला बुधवार को बाइक से बीसलपुर आ रहे थे। रास्ते में खनंका पुल पर सामने से आ रही तेज रफ्तार दूसरी बाइक की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, दियोरिया कोतवाली के गांव बुहिता निवासी गिरवर दयाल बुधवार को दोपहर बाइक से अपने गांव को जा रहे थे। रास्ते में मानपुर चौराहे पर पीछे से तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। संवाद

युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश
बीसलपुर। कोतवाली के गांव खांडेपुर में बुधवार को एक युवक ने मां के डांटने पर जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होनेे पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद


दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोपी शाहजहांपुर के थाना पुवायां के ग्राम बड़ा गांव निवासी अनीश कश्यप को बुधवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। संवाद


सातवेंं दिन दर्ज हुई मारपीट की रिपोर्ट
बीसलपुर। थाना बरखेड़ा के गांव पिपराखास निवासी कुंवरसेन ने बताया कि वह 21 सितंबर की शाम दियोरिया कोतवाली के गांव बढ़ारा जा रहे थे। रास्ते में बढ़ारा के ही रविंद्र व संजीव ने पुरानी रंजिश को लेकर उनसे गालीगलौज की और पिटाई करके घायल कर दिया। कोतवाल जवाहरलाल वर्मा ने बताया कि हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें