फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: निर्माणाधीन मकान में चोरी करते रंगेहाथों पकड़ा

Thu, 28 Sep 2023 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। निर्माणाधीन मकान में चोरी करने घुसे चोर को मोहल्ले के लोगों ने रंगेहाथों पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। उधर, मेडिकल कॉलेज के जेनरेटर रूम से चोर बैट्री ले गए।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के शाहगढ़ निवासी अशोक कुमार कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज रोड पर मकान बनवा रहे हैं। सोमवार रात एक चोर उनके निर्माणाधीन मकान में घुस गया और मोटर चोरी करने लगा। खटपट की आवाज सुनकर अशोक का छोटा भाई रामपाल वहां पहुंच गया और चोर को पकड़ लिया। शोर मचाने पर एकत्र हुए लोगों ने चोर की पिटाई करके उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
इसके अलावा सोमवार रात को मेडिकल कॉलेज परिसर के जेनरेटर रूम से चोरों ने बैट्री चोरी कर ली। मंगलवार सुबह ड्यूटी पर आए कर्मचारियों ने इसकी सूचना नोडल अधिकारी को दी। अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी गई, लेकिन चोर का कोई पता नहीं चला। मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. रामाकांत सागर ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें