पूरनपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पिटाई कर घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि उसके देवर ने पति की गैर मौजूदगी में छेड़खानी की। पुलिस ने पीडि़ता की ओर से उसके पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पीडि़ता ने बताया कि एक साल पहले उसकी शादी क्षेत्र के गांव में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ससुराली दहेज में 50 हजार रुपये, सोने की चेन, अंगूठी, इन्वर्टर, बैटरी की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि 23 अप्रैल को पति के घर न होने पर उसके देवर ने उसके कमरे में घुसकर छेड़खानी की। बाद मे ससुरालियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीडि़ता की ओर से उसके पति, सास, तीन देवरों, जेठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद