फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चिकित्सकों को बताए साइबर ठगी से बचाव के उपाय

विज्ञापन
साइबर ठगी जागरूकता कार्यशाला में मौजूद सीओ सदर नताशा गोयल व अन्य स्रोत चिकित्सक
विज्ञापन
पीलीभीत। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से शनिवार की शाम आईएमए भवन में आयोजित कार्यशाला में साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए गए। सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल ने चिकित्सकों और अन्य को साइबर ठगी के नए-नए तरीकों के बारे में बताते हुए सावधानी बरतकर बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पुलिस कभी डिजीटल अरेस्ट नहीं करती है। इसमें साइबर ठग लोगों को डरा-धमकाकर रुपये ऐंठने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन

साथ ही लुभावने विज्ञापन, लाटरी आदि के लालच में न फंसने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी से भी अपनी निजी या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें। अगर कोई ठगी का शिकार हो जाए तो तत्काल की 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराए। आईएमए अध्यक्ष डॉ. भरत सेठी ने भी जरूरी जानकारी साझा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें