फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्द से मिला आराम: डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर पेशाब की थैली से निकाला 300 ग्राम का स्टोन, महिला को दी नई जिंदगी

Sat, 05 Aug 2023 02:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने जटिल ऑपरेशन कर महिला मरीज को नई जिंदगी दी। महिला की पेशाब की थैली में पथरी थी। वह कई साल से दर्द से जूझ रही थी, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण ऑपरेशन नहीं करा पाई थी। मेडिकल कॉलेज में सर्जन डॉ. नितिन मलिक ने उसका ऑपरेशन किया गया। उसके पेट से इतना बड़ा पत्थर निकला, जिसे देख डॉक्टर भी दंग रह गए। 
विज्ञापन
चिकित्सक ने ऑपरेशन कर निकाला 300 ग्राम का पत्थर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में कई साल से दर्द और परेशानी से जूझ रही महिला का मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन किया गया। उसकी पेशाब की थैली में 300 ग्राम का स्टोन था। करीब दो घंटे चले ऑपरेशन के बाद महिला की पेशाब की थैली से स्टोन निकाला गया है। चिकित्सकों के मुताबिक महिला अब ठीक है और उसे वार्ड में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


अमरिया निवासी 48 वर्षीय त्रिमाली देवी बीते कई वर्षों से पेशाब की थैली में पथरी की समस्या से परेशान थीं। चिकित्सक को दिखाया तो परामर्श के बाद अल्ट्रासाउंड करवाया गया। अल्ट्रासाउंड में पेशाब की थैली में एक बड़ा पत्थर होने की पुष्टि हुई। इस पर चिकित्सकों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी। आर्थिक हालत ठीक न होने पर वह ऑपरेशन नहीं करा पा रही थीं।

ये भी पढ़ें- दिल के अरमां आंसुओं में बह गए: प्रेमिका करती रही बरात का इंतजार, दूल्हा दूसरी युवती के साथ हुआ फरार
विज्ञापन


गांव के लोगों ने उसे जिला अस्पताल जाने की सलाह दी। महिला ने यहां आकर जनरल सर्जन डॉ. नितिन मलिक को रिपोर्ट आदि दिखाकर परामर्श लिया। डॉक्टर ने जब अल्ट्रासाउंड व एक्सरे कराया, तब पता चला कि महिला की पेशाब की थैली में बड़ी पथरी है। चिकित्सक ने आवश्यक जांचें कराकर ऑपरेशन की सलाह दी। 

Trending Videos

स्टोन का आकार देख डॉक्टर भी दंग 

डॉक्टर मलिक ने स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में ऑपरेशन करके करीब तीन सौ ग्राम का पत्थर को निकाला। खुद डॉक्टर को यह तो पता था कि अंदर पत्थर है लेकिन इतना बड़ा पत्थर होगा यह देखकर वह भी दंग रह गए। वजन किया तो खरबूजे के आकार के पत्थर का वजन 300 ग्राम निकला। ऑपरेशन के दौरान निश्चेतक डॉ.राधेश्याम गंगवार, स्टाफ नर्स प्रियंका, रोली, ओटी इंचार्ज सविता, वार्ड ब्वाय महेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. नितिन मलिक ने बताया कि करीब दो घंटे तक ऑपरेशन चला था। पेशाब की थैली में 300 ग्राम का पत्थर निकला। ऑपरेशन सफल रहा। महिला अब पूरा तरह स्वस्थ है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें