इंडियन मेडिकल एसोसिएशन(आईएमए) के तत्वावधान में रविवार को दिवाली उत्सव मनाया गया। इस दौरान मौजूद रहे शहर भर के डॉक्टरों ने प्रदूषित रहित दिवाली मनाने का संकल्प लिया, और मिट्टी के दीयों के इस्तेमाल की अपील की।
आईएमए हॉल में देर शाम हुए कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमओ डॉ. ओपी सिंह व सीएमएस डॉ. आरसी शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में डॉक्टरों व उनके बच्चों ने गीत व डांस की कई मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन सचिव एसके मित्रा ने किया। इस मौके डॉ. एसके अग्रवाल, अध्यक्ष डॉ. केएन तिवारी, डॉ. एपी शर्मा, डॉ. आरएच गोखले, डॉ. एके सिंह, डॉ. सौरभ अग्रवाल, डॉ. बीदास, डॉ. उपेंद्र नाथ मिश्रा, डॉ. सुनील अग्रवाल, डॉ. ज्ञानप्रकाश, डॉ. प्रमोद अग्रवाल, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. डीके गंगवार, डॉ. पीडी सिंह, डॉ. प्रांजल अग्रवाल, डॉ. रोहित सिंह आदि मौजूद रहे।