फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला में मिठाई की दुकानों पर छापेमारी

Sun, 08 Nov 2015 11:35 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलावट पर अंकुश लगाने को खाद्य सुरक्षा टीम ने रविवार को गजरौला कस्बे में छापेमारी की। इस दौरान मिठाई की दो दुकानों से नमूने लिए गए साथ ही साफ सफाई न मिलने पर कई दुकान स्वामियों को चेतावनी दी।
विज्ञापन

दिवाली और भैयादूज पर मिठाई की मांग बढ़ने के साथ ही मिलावट की संभावना भी बढ़ गई है। ऐसे में डीएम मासूम अली सरवर ने पिछले दिनों खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम को निगरानी के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने रविवार को अभिहीत अधिकारी विजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में गजरौला में मिष्ठान एवं खाद्य पदार्थ बेचने वाली अन्य दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कस्बे की गुप्ता मिष्ठान भंडार से बर्फी और बंगाली मिष्ठान भंडार से खोए का नमूना लिया।
अभिहीत अधिकारी ने बताया निरीक्षण के दौरान कई दुकानों पर साफ-सफाई न मिलने पर दुकान स्वामी को चेतावनी दी गई। खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई के चलते बाजार में हड़कंप मचा रहा। दुकान स्वामी खराब खाद्य पदार्थों को इधर-उधर छिपाते नजर आए। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता, सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र वर्मा, खालिद हुसैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें