फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टरों ने काली पट्टी बांध दिया धरना

Tue, 14 Apr 2015 11:56 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद में चिकित्सक के साथ हुई मारपीट के विरोध में चिकित्सकों ने काली पट्टी बांध धरना दिया। चिकित्सकों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को तमाम चिकित्सक नेहरू पार्क में एकत्र हुए। यहां चिकित्सकों ने इलाहाबाद में चिकित्सक डॉ. रोहित गुप्ता के साथ हुए अभद्र व्यवहार व मारपीट के विरोध में काली पट्टी बांध धरना दिया। इस दौरान कहा गया कि अस्पतालों में चिकित्सकों के साथ अभद्र व्यवहार जैसी घटनाओं में इजाफा हो रहा है।

चिकित्सक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इलाहाबाद में चिकित्सक के साथ हुई घटना से चिकित्सक वर्ग स्तब्ध है। आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए। चिकित्सकों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


धरना देने वालों में आईएमए अध्यक्ष डॉ. केएन तिवारी, सचिव डॉ. एसके मित्रा, डॉ. पीडी सिंह, डॉ. आरएच गोखले, डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. नीरज गुप्ता, डॉ. शैलेंद्र गंगवार, डॉ. सौरभ अग्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें