जिले भर में बाबा साहब डॉ.
भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। सरकारी कार्यालयों में
भी जयंती मनाई गई। गोष्ठियां कर बाबा साहब के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान
किया।
कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम ओएन सिंह व विकास भवन में सीडीओ
इंद्रदेव द्विवेदी ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन
अर्पित किए। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बाबा साहब की जयंती मनाई
गई। बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने बाबा साहब के जीवन पर रोशनी डाली। इस मौके
पर राकेश पटेल, नजाकत खां, कुलदीप सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। जिला अस्पताल
में हुए कार्यक्रम में बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।
यहां
सीएमएस डॉ. आरसी शर्मा समेत तमाम चिकित्सक मौजूद रहे। आरक्षण बचाओ समिति के
तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर
उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर एलपी सागर, ममतारानी, जयराम,
डॉ. गुरमीत, वैभव अंबेडकर मौजूद रहे। सफाई मजदूर महासंघ ने वाल्मीकि
धर्मशाला में बाबा साहब का जन्मदिवस मनाया। यहां बाबा साहब के मूलमंत्र का
अनुसरण करने का संकल्प लिया गया।
जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, मुलायम सिंह,
जग्गोदेवी, आजेश वाल्मीकि, श्यामलाल, अजय चंद्रवंशी आदि मौजूद रहे।
कांग्रेसियों ने दामोदार दास पार्क में अंबेडकर जयंती मनाई। अध्यक्ष
वसुंधरा सुरभि ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। यहां
विक्रमसेन, रितु जौहरी, अंशिका सक्सेना, राधा रानी आदि मौजूद रहे। अखिल
भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित
किए।
संगठनमंत्री दीपक कुमार, सचिन यादव, जीतू सूर्या, संजीव भारद्वाज,
शुभम पांडेय, उपेंद्र गंगवार, अशोक मौर्य आदि मौजूद रहे। डॉ. अंबेडकर
स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में
पौधरोपण किया। इस मौके पर जिला महासचिव आशुतोष कुमार, नगराध्यक्ष विशाल
सागर, मनोज सागर, अमित श्रीवास्तव, रमाकांत, मोहम्मद फहीम, छत्रपाल आदि
मौजूद रहे।
बापू छात्रावास, राजकीय बालक छात्रावास में भी अंबेडकर जयंती
मनाई गई। यहां डॉ. विपिन नीरज, रामनिवास, दिनेश भारती, आदेश गौतम,
नागेंद्र कुमार, मेवालाल, केपी सिंह, सनोज सागर, अवनीश कुमार, वीरेश कुमार
संजय कुमार, कामता प्रसाद आदि मौजूद रहे। अंबेडकर पायनियर्स सोसायटी ने
बाबा साहब का जन्मदिवस मनाया।
इस मौके पर डॉ. विपिन नीरज, डॉ. दिनेशचंद्र,
देवेंद्र कुमार, रामपाल सिंह, टीकाराम, चंद्रशेखर, रामकुमार गौतम, लालकरन
मौजूद रहे। इसके अलावा इंडियन यूथ पॉवर वेलफेयर सोसायटी, राष्ट्रीय किसान
मजदूर संगठन, इंडियन पासी समाज, महर्षि बाल्मीकि सेना द्वारा बाबा साहब का
जन्मदिवस मनाया गया।
बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में हुए अंबेडकर जयंती समारोह में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप नवरंग,
भाजयुमो
जिलाध्यक्ष गौरव अवस्थी, डॉ. सुरेंद्र गंगवार, ब्रह्मौतार अग्रवाल,
हर्षवर्धन पांडेय, राकेश सिंह आदि ने विचार रखे। मेनका गांधी गर्ल्स इंटर
कालेज में हुई गोष्ठी में प्रधानाचार्या डॉ. चंद्रमुखी, मृदुला कुमारी,
गुंजन, खुशबू, शशिकांत राज ने विचार रखे।
एबीवीपी कार्यालय में
सत्यप्रकाश, एकांक चंद्रा, रामरक्षपाल, अनमोल सिंह,आरक्षण बचाओ संघर्ष
समिति कार्यालय में रामआसरे लाल, भारती गौतम, योगेंद्र सिंह, महेश चंद्र
आदि ने विचार रखे। हिंदू वीरेंद्र गौतम, कुलदीप, आनंद, रवि, रचित, अतुल,
मयंक, उदिअंशुल व मिथुन आदि मौजूद रहे।
ऑल इंडिया इंप्लाइज फेडरेशन
कार्यालय में हुए कार्यक्रम में इशहाक हुसैन, प्रेम सागर, उल्फत अली, रफीक
अहमद, हर प्रसाद आदि ने बाबा साहब के जीवन पर रोशनी डाली। साहू जी महाराज
पब्लिक स्कूल में प्रबंधक चंद्रपाल मौर्य, प्रधानाचार्य उमेश रस्तोगी,
ज्ञानेंद्र कुमार, विश्राम सिंह, कृष्ण पाल, ऊषा गंगवार, पुष्पा देवी, रोली
मिश्रा आदि वक्ताओं ने संबोधित किया।
पूरनपुर। अनुसूचित जाति-जनजाति
अधिकारी/कर्मचारी कल्याण परिषद और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब भीमराव
अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई। समारोह के अध्यक्ष सुरेश चंद्र, ईओ
सुरेंद्र प्रताप, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अश्वनी गौतम, संतोष कुमार,
कल्याण सिंह सरोज आदि ने बाबा भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया।
इस मौके किशन लाल, संतोष पासवान, छेदा लाल शम्मी आदि ने विचार रखे। भाजपा
नगराध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल के आवास में हुए समारोह में आचार्य धर्म प्रकाश
बौद्ध ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता
मुकेश खंडेलवाल ने और संचालन प्रणय वाजपेई ने किया।
नीरज प्रधान, अनुराग
मिश्रा, मनोज गुप्ता मौजूद रहे। विहिप कार्यकर्ताओं ने गांव चंदिया हजारा
में एकत्र होकर बाबा साहब की जयंती मनाई। इस मौके पर विहिप संगठन मंत्री
महादेव गाइन, बजरंग दल संयोजक रूम सिंह यादव, कालीपद मौजूद रहे।
बरखेड़ा।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने आदर्श बाल विद्या मंदिर में
शिक्षक उमाशंकर मौर्य ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
अमरिया।
भाजपा कार्यालय में बाबा साहब की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके
चित्र पर मार्ल्यापण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। यहां हरीराम वर्मा,
पप्पू लोधी, युधिष्ठर गंगवार, छेदालाल मौर्य, मलकीत शर्मा, संजय गुप्ता,
करन सिंह, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
न्यूरिया। क्षेत्र के गांव पंडरी
में लोगों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान प्रभात
फेरी भी निकाली गई। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस
मौके पर दलित एकता मंच के अध्यक्ष अमरदीप गौतम, श्यामबिहारी, राजेश गौतम,
मुरारीलाल, मुनेंद्र कुमार, ख्यालीराम, सर्वेश कुमार, अशोक आदि मौजूद रहे।