फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट डॉक्टर के खिलाफ दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट

Fri, 30 Jan 2015 12:04 AM IST
बरखेड़ा/पीलीभ्ाीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बर्रामऊ निवासी दलित छेदालाल की ओर से पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर गांव परेवा अनूप निवासी डॉ. राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ गाली गलौज करने और जातिसूचक शब्द कहने के मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

 
ग्राम बर्रामऊ निवासी दलित छेदालाल ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा कि उसकी 11 वर्षीय पुत्री की हथेली पक गई थी। जिसे उसने गंाव परेवा अनूप निवासी प्राइवेट डॉ. राजेंद्र प्रसाद को दिखाया था। आरोप है कि डॉक्टर ने हथेली का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन से पहले लगाए गए इंजेक्शन से पुत्री के शरीर पर फफोले पड़ गए।

 जिसका उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। 17 अक्तूबर 2014 को जब उसने शिकायत की तो डॉक्टर ने गालियां दीं और जातिसूचक शब्द कहे। आरोप है कि पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी ने भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। एसओ दलवीर सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ धारा 504, 506 व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

डॉक्टर पर गलत दवाई देने का आरोप
न्यूरिया। गांव भमौरा निवासी 60 वर्षीय जागनलाल ने बताया कि एक साल पहले उसके पैर में दर्द था। जिस पर उसने गांव बिथरा स्थित एक निजी चिकित्सक के पास दवा ली। आरोप है कि डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने से उसका पैर सुन्न हो गया। जब उसने आरोपी डॉक्टर से शिकायत की तो डॉक्टर ने इलाज कराने का आश्वासन दिया, लेकिन इलाज नहीं कराया। उसने अपने पैसे से लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज कराया। इलाज पर करीब 50 हजार रुपये खर्च हुए। आरोप है कि जब डॉक्टर से पैसा मांगा तो गाली-गलौज की। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें